BREAKING NEWS
एक हजार महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार, आत्मनिर्भर बनेगा बोकारो : विवेक सिंहतेनुघाट जेल में लगी जेल अदालत-सह-कानूनी जागरूकता शिविरकोड़ाडीह में ऐतिहासिक करम महोत्सव, जुटे कुड़मी समाज के सैकड़ों लोगनरेश सिन्हा दंपती हत्याकांड: हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी से मिला चित्रगुप्त महापरिवारसंविधान-आरक्षण की रक्षा को सड़क पर उतरा संयुक्त फोरम, गांधी चौक से नया मोड़ तक निकली रैलीएक हजार महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार, आत्मनिर्भर बनेगा बोकारो : विवेक सिंहतेनुघाट जेल में लगी जेल अदालत-सह-कानूनी जागरूकता शिविरकोड़ाडीह में ऐतिहासिक करम महोत्सव, जुटे कुड़मी समाज के सैकड़ों लोगनरेश सिन्हा दंपती हत्याकांड: हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी से मिला चित्रगुप्त महापरिवारसंविधान-आरक्षण की रक्षा को सड़क पर उतरा संयुक्त फोरम, गांधी चौक से नया मोड़ तक निकली रैली
Uncategorized

BSL की चेतावनी के बावजूद असुरक्षित आवास में रहना पड़ा भारी, सेक्टर-12ई में भरभराकर गिरा क्वार्टर का हिस्सा; प्रबंधन ने फिर की सुरक्षित शिफ्टिंग की अपील

August 28, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

बोकारो : बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर-12ई में शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब क्वार्टर संख्या 1283 से 1295 तक के एक ब्लॉक का हिस्सा अचानक ताश के पत्तों की तरह भरभराकर ढह गया। जोरदार आवाज से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। राहत की बात रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के दौरान एक बुजुर्ग अंदर मौजूद थे, जिन्हें दमकल की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया। सूचना पर पुलिस और BSL की संबंधित टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त क्वार्टर डैमेज लिस्ट में शामिल नहीं था और हाल में इसकी मरम्मत भी हुई थी। अचानक भवन का हिस्सा गिरने से पुराने आवासों में रह रहे लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
इधर, BSL प्रबंधन ने बताया कि NIT पटना के विशेषज्ञों से कराए गए स्ट्रक्चरल ऑडिट में प्रथम चरण में 169 आवासीय ब्लॉकों को ‘निवास हेतु असुरक्षित’ घोषित किया जा चुका है। प्रभावित आवासधारियों को कई बार नोटिस देकर सुरक्षित आवास में शिफ्ट होने को कहा गया है। प्रबंधन के अनुसार हादसे वाले ब्लॉक में तीन क्वार्टर खाली थे, जबकि तीन लाइसेंसधारी रह रहे थे। जुलाई 2026 में इसी ब्लॉक की सीढ़ी गिरने के बाद इसे असुरक्षित घोषित किया गया था। BSL ने पुनः लोगों से तत्काल सुरक्षित आवास में स्थानांतरित होने की अपील की है।

← सहयोगिनी द्वारा बहादुरपुर में किशोरी लीडर्स प्रशिक्षण का आयोजन राष्ट्र सेविका समिति ने पुलिस जवानों को बांधा रक्षा सूत्र, दीर्घायु की कामना →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।