झारखण्ड बोकारो

GGSESTC छात्रों की बड़ी उपलब्धि, आइडिया ट्राइब 2025 में दोनों टीम सफल

बोकारो : रांची स्थित JUT द्वारा आयोजित ‘आइडिया ट्राइब 2025’ झारखंड स्तरीय आइडिया/स्टार्टअप प्रतियोगिता में GGSESTC, बोकारो के छात्रों ने शानदार सफलता हासिल की है। यह प्रतियोगिता कोल इंडिया लिमिटेड के CSR सहयोग से आयोजित की गई थी।
इसमें ग्रुप B (टीम Inoserve) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ₹50,000 का प्रथम पुरस्कार जीता, जबकि ग्रुप C (टीम Sway Dyad) को ₹15,000 का कैश अवॉर्ड मिला। कॉलेज ने विजेता टीमों और उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई दी है, विशेषकर प्रो. दयाशंकर द्विवेकर की सराहना की गई।
टीम इनोसेंर्वे में चंदन कुमार, सोहेल राजा, फैजान अंसारी, जानवी सिंह और आशा मोदी शामिल थे। वहीं टीम स्वयं दयाद में शंभवी मिश्रा, सिद्धि चौधरी और मुस्कान कुमारी शामिल रहीं। छात्रों की इस विशिष्ट उपलब्धि पर डॉ. प्रियार्दर्शी जरुहार (निदेशक), एस. पी. सिंह (सचिव, GGES) और अध्यक्ष तरसेम सिंह ने सभी विजेताओं को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related posts

कसमार : किशोरियों के बीच फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन।

admin

राज्यसभा सांसद डॉ महुआ माजी को विभिन्न पूजा समितियों ने किया आमंत्रित

admin

सीएमपीडीआई ने ‘‘स्वच्छता ही सेवा’’ 2025 अभियान की शुरूआत की, कर्मचारियों ने ली स्वच्छता शपथ

admin

Leave a Comment