खेल झारखण्ड राँची

HIL 2026: अनुभव और युवा जोश के साथ मैदान में उतरेंगी HIL GC और कलिंगा लांसर्स

नितीश मिश्रा

रांची: पुरुषों की हीरो हॉकी इंडिया लीग (HIL) 2026 सीज़न को लेकर रोमांच चरम पर है। HIL गवर्निंग काउंसिल टीम और वेदांता कलिंगा लांसर्स ने अनुभव और युवा खिलाड़ियों के संतुलन के साथ मज़बूत तैयारियां की हैं। HIL GC की कप्तानी हार्दिक सिंह करेंगे, जबकि वेदांता कलिंगा लांसर्स की कमान संजय और बेल्जियम के आर्थर वैन डोरेन के हाथों में होगी। HIL GC में सैम वार्ड, ललित उपाध्याय और सुरेंद्र कुमार जैसे अनुभवी खिलाड़ी टीम को मजबूती देंगे। वहीं लांसर्स की ताकत मजबूत डिफेंस और कृष्ण बी पाठक की गोलकीपिंग है। दोनों टीमें प्लेऑफ में जगह बनाने के इरादे से सीज़न की शुरुआत करेंगी।

Related posts

मतदाता जागरूकता को लेकर स्वीप कोषांग वृहद पैमाने पर योजनाबद्ध करेगा काम : उपायुक्त

admin

स्वदेशी जागरण मंच के तत्वावधान में श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगडी जी की जयंती हर्पोउल्लास के साथ मनाई गई

admin

अधिनियमों में संशोधन के लिए बनी संयुक्त समिति की बैठक नई दिल्ली में संपन्न, बोले संजय सेठ, कहा ‐ ब्रिटिश जमाने के कानूनों को समाप्त करने की है जरुरत

admin

Leave a Comment