कसमार झारखण्ड बोकारो

JBKSS बोकारो जिला कमेटी की घोषणा, अमरेश कुमार महतो बने जिलाध्यक्ष

रिपोर्ट : रंजन वर्मा

कसमार (ख़बर आजतक) : झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति (JBKSS) की बोकारो जिला समिति की घोषणा कर दी गई है। कसमार प्रखंड के दुर्गापुर पंचायत के मुखिया और समिति के सक्रिय नेता अमरेश कुमार महतो उर्फ अमरलाल महतो को ज़िला अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं खगेंद्र महतो एवं सोमनाथ शेखर को सचिव बनाया गया है। जेबीकेएसएस अध्यक्ष जयराम कुमार महतो के लैटर हैड पर हस्ताक्षरयुक्त जारी भारी-भरकम कमिटी की सूची में एक जिलाध्यक्ष, एक कोषाध्यक्ष के अलावा 6 उपाध्यक्ष, 2 सचिव, 7 सहसचिव, 3 महामंत्री, 1 संगठन मंत्री, 2 प्रवक्ता, 3 मीडिया प्रभारी, 2 संगठन सचिव के साथ 67 ज़िला कार्यकारिणी सदस्य बनाये गये हैं।

कौन है अमरेश कुमार महतो उर्फ अमरलाल महतो?

झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति की नवनियुक्त बोकारो जिला अध्यक्ष अमरेश कुमार महतो उर्फ अमरलाल महतो कसमार प्रखंड के दुर्गापुर पंचायत मुखिया हैं। वे दूसरी बार के मुखिया हैं। वर्ष 2011 के पंचायत चुनाव में भी श्री महतो मुखिया चुने गये थे। वर्ष 2016 के चुनाव में वे महिला आरक्षित होने के कारण नहीं लड़े पाये थे। 2022 के चुनाव में पुनः निर्वाचित हुए हैं।

पूर्व विधायक माधवलाल सिंह के रहे सक्रिय कार्यकर्ता

अमरेश कुमार महतो गोमिया के पूर्व विधायक माधवलाल सिंह के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में भी काफी लंबे समय तक कार्य कर चुके हैं। श्री सिंह की ढलती उम्र और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रियता की कमी के कारण अमरेश धीरे-धीरे माधवलाल सिंह से अलग होते गये।‌ वे वर्ष 2018 से झामुमो नेता व पूर्व विधायक योगेंद्र महतो के समर्थन में भी रहे।

भाषा खतियान आंदोलन में रहे सक्रिय

बोकारो व धनबाद जिला में क्षेत्रीय भाषा के रूप में भोजपुरी-मगही भाषा को शामिल करने के झारखंड सरकार के निर्णय के विरूद्ध खुलकर आवाज़ बुलंद किया। मानव ऋखंला से लेकर विधानसभा घेराव समेत तमाम आंदोलनों और कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। टाइगर जयराम महतो से खास प्रभावित होकर बोकारो एवं रामगढ़ ज़िले के विभिन्न प्रखंडों में आयोजित आंदोलन व कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

लोकसभा चुनाव में गोमिया विधानसभा में जेबीकेएसएस को दिलायी अभूतपूर्व बढत

भाषा खतियान आंदोलन में अमरेश कुमार महतो की सक्रियता को देखते हुए पार्टी अध्यक्ष जयराम महतो ने विगत लोकसभा आम चुनाव में गोमिया विधानसभा का प्रभारी बनाया। श्री महतो के कुशल नेतृत्व में जेबीकेएसएस को गोमिया विधानसभा में आजसू एवं झामुमो से कहीं ज्यादा बतौर 70 हजार मत मिले।

क्या कहा जेबीकेएसएस नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने?

वकौल अमरेश कुमार महतो ने जेबीकेएसएस के ज़िला अध्यक्ष बनाये जाने पर केंद्रीय समिति के अध्यक्ष जयराम कुमार महतो के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा मिले जिम्मेवारी को बखूबी निभायेंगे। सभी वर्गों को साथ लेकर ज़िला में संगठन को मजबूत करेंगें।

अलग राज्य का उद्देश्य नहीं हुआ पुरा : अमरेश

कहा कि जिस उद्देश्य को लेकर कई दशकों से चले आ रहे आंदोलनवर्ष 2000 ई0 में में सफल तो हुआ। झारखंड राज्य बिहार से अलग हुआ, लेकिन अलग राज्य का उद्देश्य आज 24 वर्ष बीतने के बाद भी पुरा नही हो पाया। वर्ष 2000 ई0में पैदा हुआ युवक-युवती आज 24 वर्ष के बेरोजगार, निराश और हतास है। यही कारण है कि युवाओं में आक्रोश और बौखलाहट है। राज्य की जल, जंगल और जमीन, खनिज संपदा से लेकर सरकारी और गैर-सरकारी नौकरियों में बिहारियों का ही दबदबा कायम है। झारखंडियों के मौलिक हक अधिकार आज छीना जा रहा है।

बारी-बारी से राज्य को सभी दलों ने छला और लूटा

राज्य में भाजपा हो या कांग्रेस, झामुमो हो या आजसू के रहनुमा लाचार और बेवस होकर बिहारियों की मदद से सरकार चलाकर मलाई खा रहे हैं। झारखंड के आदिवासी-मूलवासी, दलित-वंचितों की चिंता उन्हें नहीं है। जयराम महतो राज्य के भविष्य हैं आशा और भरोसा है। जयराम महतो के नेतृत्व में आगे सरकार बनेगी और झारखंडियों के वाजिब हक अधिकार मिलेंगे। हतोत्साह में जीवन जी रहे झारखंडी युवाओं के अंदर नई आशा की किरणें आयेंगी अच्छे दिन आयेंगे

Related posts

यह बजट वाणिज्यिक और आवासीय रियल एस्टेट को लाभ पहुँचाने के लिए प्रोत्साहित करने वाला: रोहित

Nitesh Verma

गर्मी के मद्देनजर मतदान के दौरान रहेगी विशेष व्यवस्थाः के. रवि कुमार

Nitesh Verma

भास्कर सेवा समिति की ओर से निकाली गई
कलश यात्रा

Nitesh Verma

Leave a Comment