झारखण्ड बोकारो विधानसभा चुनाव 2024

Jharkhand Election 2024: भाजपा को मिला लाल बहादुर शास्त्री सेवा समिति का समर्थन, बोकारो के चित्रांशों ने की एकजुट होकर मतदान करने की अपील

बोकारो (ख़बर आजतक) : बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन ने चित्रगुप्त माहापरिवार द्वारा लाल बहादुर शास्त्री सेवा समिति के अध्यक्ष संजय सिन्हा के आवास पर आयोजित बैठक में  एनडीए समर्थित भाजपा के प्रत्याशी बिरंची  नारायण को बोकारो विधानसभा में वोट देकर ज्यादा से ज्यादा मतो से जीतने का आह्वान किया।

चित्रगुप्त माहापरिवार के जिला महासचिव भैया प्रीतम ने बताया कि मंत्री महोदय बोकारो के चित्रांशों को एक जुट होकर झारखंड एवं बोकारो के विकास के लिए भाजपा को वोट देने एवं माननीय मोदी जी के हाथों को मजबूत करने का आग्रह किया। इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष रतनलाल लाल बहादुर शास्त्री सेवा समिति के अध्यक्ष संजय सिन्हा संयुक्त महासचिव लालेश सिन्हा डॉ राजेंद्र प्रसाद विचार मंच के उपाध्यक्ष राज श्रीवास्तव एके वर्मा राजीव कंठ प्रदीप नारायण संतोष सिन्हा हेमंत नारायण लाल श्रीवास्तव अगम प्रसाद अंजनी कुमार सिन्हा सुनील कुमार आदि ने झारखंड के इस चुनाव में लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अपने महत्वपूर्ण विचार रखें एवं भाजपा के प्रत्याशी बिरंची  नारायण को भारी मतों से जीतने का संकल्प लिया।

Related posts

सीनियर राष्ट्रीय जूनियर चैंपियनशिप के लिए हुआ जूडो प्रशिक्षक राजीव सिंह का चयन

admin

गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली ISO 9001: 2015 का पुन:प्रमाणन ऑडिट संपन्न

admin

बीएसएल ने दर्ज कराई एफआईआर, 200 करोड़ के नुकसान और सुरक्षा पर संकट का आरोप

admin

Leave a Comment