बोकारो (ख़बर आजतक) : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की बोकारो जिला कमेटी के द्वारा रविवार को बालीडीह स्थित गरगा डैम में बनभोज सह कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया, इस बनभोज मे पदाधिकारीयों ने आगामी 2025 में पार्टी के भावी कार्यक्रमों पर चर्चा की जिसमें संगठन विस्तार से संबंधित कार्य योजना रखी गई ,इस बनभोज मे बोकारो, चंदनक्यारी, बेरमो और गोमिया विधानसभा के कार्यकर्ता मौजूद रहे, विशेष तौर पर विस्थापितों के मामले पर चर्चा की गई जिसके तहत गोमिया विधायक जयराम महतो के आवाहन पर 6 जनवरी को सीसीएल का चक्का जाम करने का आवाहन किया गया । बैठक को संबोधित करते हुए कई पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं में अपने विचार रखे । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बोकारो जिला अध्यक्ष अमरेश कुमार महतो ने की, कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्टी की केंद्रीय प्रवक्ता सह केंद्रीय संगठन महामंत्री विजय कुमार सिंह, प्रदेश महामंत्री समसुद्दीन अंसारी, चंदनक्यारी के पूर्व प्रत्याशी अर्जुन रजवार, बोकारो विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी सरोज कुमारी, विश्वजीत महतो, फुरकान अली, जिला सचिव खगेंद्र महतो, सोमनाथ शेखर ,आरिज हुसैन, अब्दुल्ला अंसारी, मंसू महतो, अब्दुल्ला सौदागर, अमित महतो, मनपुरन महतो वकील अग्रवाल, देवनाथ केवट, भगवान साहू, रेखा महतो, बादल मुर्मू, बप्पी मिश्रा, रथू लहरी, जिलानी अंसारी, निसार अहमद, राजेंद्र महतो, अनु महतो, अशोक सिंह, अनीता देवी, खुर्शीद सौदागर, सुनीता महतो, रामेश्वर सोरेन, मोहन मरांडी, बलराम झा, जयदेव महतो, सहदेव साव, महादेव रवानी, अखिलेश शर्मा, पंचू महतो, गुप्तेश्वर मंडल, राकेश मंडल सहित लगभग 500 कार्यकर्तामौजूद थे ।