झारखण्ड राँची राजनीति

JSLPS शासी निकाय की 7वीं बैठक: महिलाओं की टिकाऊ आजीविका और माइक्रो-लिफ्ट सिंचाई विस्तार पर जोर


रांची : रांची स्थित एफएफपी भवन में झारखंड राज्य आजीविका प्रोत्साहन सोसाइटी (JSLPS) की 7वीं शासी निकाय बैठक ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में महिला सशक्तिकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। तय हुआ कि सैनिटरी नैपकिन, कॉपी-किताब, बैग, मिड-डे मील सामग्री, दूध व फल-सब्ज़ी जैसी सरकारी आपूर्ति आवश्यकताओं का उत्पादन स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं करेंगी, जिससे स्थायी आय सृजित होगी।


माइक्रो-लिफ्ट इरिगेशन परियोजना को 10 से बढ़ाकर 50 प्रखंडों तक विस्तार देने का निर्णय हुआ, जिससे बागवानी व आय में वृद्धि दर्ज हुई है। CSOs के सहयोग, सुरक्षित पेयजल, कृषि संसाधनों की उपलब्धता और विभागीय समन्वय पर बल दिया गया। मंत्री ने पारदर्शिता, समयबद्धता और परिणाम-उन्मुख कार्यशैली सुनिश्चित करने के निर्देश

Related posts

पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद ने 100 KVA के ट्रांसफॉर्मर का किया उद्घाटन…ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

admin

एसएस मेमोरियल कॉलेज में रोशनी मुंडा ने थामा आजसू छात्र संघ का दामन, छात्रहित में हेल्प डेस्क का शुभारंभ

admin

पेटरवार में शान के साथ निकला तिरंगा यात्रा, नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर घर-घर तिरंगा को सार्थक करने सैकड़ो युवा निकले

admin

Leave a Comment