झारखण्ड बोकारो

KIMS कार्यालय में स्व बच्चा सिंह के आत्मा के शान्ति एवं सद्गगति के लिए एक प्रार्थना सभा का आयोजन

बोकारो (ख़बर आजतक) : बुधवार को क्रान्तिकारी इस्पात मजदूर संघ (हिंद मजदूर सभा) के अध्यक्ष स्व. बच्चा सिंह के निधन के पश्चात युनियन के प्रधान कार्यालय जनवृत 09 में दिवंगत आत्मा के शान्ति एवं सद्गगति के लिए एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।
विदित है कि लम्बे अर्से से बीमार चल रहे स्व. बच्चा सिंह का निधन दिनांक 29/07/2024(सोमवार) अपराह्न 12:20 बजे धनबाद में ईलाज के दौरान हो गया।प्रार्थना सभा में पत्रकारों से संक्षिप्त वार्ता के दौरान संघ के महामन्त्री सह-सदस्य एनजेसीएस श्री राजेंद्र सिंह ने कहा कि स्व. बच्चा सिंह का निधन कोयलांचल समेत पूरे सेल के मजदूर वर्ग के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

पूरे कोयलांचल एवं लोहांचल में शोक की लहर है।अभिभावक समान अध्यक्ष का साथ छूटने से युनियन का हर एक कार्यकर्ता शोक संतप्त है।वर्ष 2001 से लगातार युनियन के अध्यक्ष पद को सुशोभित करते हुए हमारा उत्साहवर्धन एवं मार्गदर्शन करते रहे।कोयलांचल एवं सेल के मजदूरों के प्रति उनका लगाव किसी से छुपा हुआ नहीं है।स्व. अध्यक्ष जी के नेतृत्व में हमने अनेको आन्दोलनों में सफलता प्राप्त की। हिन्द मजदूर सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष होने के नाते राष्ट्रीय स्तर पर भी कोयला एवं स्टील के मजदूरों के हक और अधिकार की आवाज को बुलंद करते रहे।


हिंद मजदूर सभा के राष्ट्रीय महामन्त्री श्री हरभजन सिंह सिद्धु ने भी शोक संदेश में संवेदना प्रकट करते हुए कहा है कि स्व. बच्चा सिंह के निधन के समाचार से हम सभी लोग हतप्रभ एवं शोकग्रस्त हैं, हमने मजदूर आन्दोलन का एक सच्चा सिपाही खो दिया।
श्री सिंह ने कहा कि झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री के रूप में भी हमारे दिवंगत अध्यक्ष ने कई ऐतिहासिक एवं क्रन्तिकारी कार्य किये।इस अवसर पर बस इतना हीं कहना है कि अध्यक्ष जी सदैव हमारे दिल में रहेंगें। उनकी यादें हमारी आँखो को नम जरूर करेंगी मगर उनका क्रान्तिकारी कुशल नेतृत्व शक्ति सदैव हमारा मार्गदर्शन करती रहेंगी।
प्रार्थना सभा में श्री सिंह के अलावे आर के सिंह,बबली सिंह, शशिभूषण, चन्द्र प्रकाश,शम्भु प्रसाद, अखिलेश सिंह, रमेश राय सहित किम्स/एच.एम.एस परिवार के सैकड़ो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

बोकारो थर्मल में उत्पाद विभाग द्वारा देशी शराब निर्माण स्थल पर छापेमारी में भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त

admin

झारखंड चैंबर ने रतन टाटा से राँची में इंटरनेशनल स्टैंडर्ड कॉमर्स हाउस के निर्माण के लिए सीएसआर फंड से बड़ी राशि का माँगा सहयोग, रतन टाटा ने दी स्वीकृति, इस स्वीकृति के मिलने से राज्य के उद्यमी व व्यापारी उत्साहित

admin

राज्य में बिगड़ी कानून-व्यवस्था पर आजसू का हमला, 39 डीएसपी की पदस्थापन की मांग

admin

Leave a Comment