जानकारी झारखण्ड पटना बिहार राँची

PM मोदी ने रांची-पटना सहित पांच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का किया शुभारंभ

रिपोर्ट : नितेश मिश्र

राँची (ख़बर आजतक): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रांची टू पटना सहित पांच बंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. बताया जाता है कि यह बिहार का पहला सेमी हाई स्पीड ट्रेन है. इस आयोजन को लेकर रांची रेलवे स्टेशन को दुल्हन की तरह सजाया गया है. रांची स्टेशन पर आयोजन स्थल की आकर्षक सजावट की गई। पूरे स्टेशन परिसर में वंदे भारत और प्रधानमंत्री का कटआउट लगाया गया ।

वंदे भारत ट्रेन रांची से प्रस्थान कर नवनिर्मित रेललाइन नामकुम-टाटीसिलवे से होते मेसरा-बरकाकाना-हजारीबाग-कोडरमा-गया होते पटना पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव मेसरा,बरकाकाना, हजारीबाग, कोडरमा और गया स्टेशन पर होगा। ट्रेन का नियमित परिचालन बुधवार से शुरू होगा। ट्रेन के मेनटेंनेस की जिम्मेवारी राजेंद्र नगर टर्मिनल की होगी।

Related posts

आर्ट ऑफ़ लिविंग बोकारो चैप्टर द्वारा मानव सेवा आश्रम में भोजन कराया गया

admin

राँची (खबर आजतक): ट्राइबल वूमेन एंटरप्रेन्योर सब कमिटी की चेयरमैन माला कुजूर को आदिवासी महोत्सव में आदिवासी व्यंजन में चतुर्थ स्थान प्राप्त करने पर बधाई देते हुए अध्यक्ष किशोर मंत्री, सह सचिव अमित शर्मा, शैलेश अग्रवाल एवं आईटी चेयरमैन मनोज कुमार मिश्रा।

admin

डीजे साउंड सिस्टम का उपयोग करने पर डीजे संचालक के विरुद्ध की जाएगी कार्रवाई

admin

Leave a Comment