झारखण्ड दुर्घटना हज़ारीबाग

Road Accident : हजारीबाग में भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत की ख़बर , 25 लोग घायल

हज़ारीबाग (ख़बर आजतक) : हजारीबाग जिले के बरकट्ठा थाना क्षेत्र के गोरहर के पास गुरुवार की सुबह भीषण सड़क दुर्घटना हुई है. इस दुर्घटना में 6 से अधिक लोगों की मौत हो गई है. जिले के में यह सड़क दुर्घटना हुई है. जहां गुरुवार की सुबह छह बजे कोलकाता से पटना जा रही विशाल नामक यात्री बस (WB 76A1548) पलट गई.

प्रत्यक्षदर्शियों से ख़बर आजतक को मिली जानकारी के मुताबिक दुर्घटना में बस सड़क के किनारे पलट गई है और उस पर सवार करीब 5 से अधिक यात्रियों की मौत हो गई. इस बस दुर्घटना में 20 से अधिक यात्री घायल हो गए. घायलों की स्थिति गंभीर है. इस वजह से मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है.

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि जहां दुर्घटना हुई, वहां सिक्स लेन सड़क निर्माण के दौरान कंपनी ने सड़क काट छोड़ दिया है. इस कारण बस अनियंत्रित हो गई और गड्ढे में पलट गई.

दुर्घटना के बाद वहां चीख-पुकार मच गई. आवाज सुन कर आसपास के ग्रामीण पहुंचे और गोरहर थाना की पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकाला. सभी को अस्पताल पहुंचाया गया

Related posts

22 जनवरी को राजकीय अवकाश की घोषणा करे झारखंड सरकार: चंद्रकांत रायपत

admin

श्रमिक मजदूरों का हक हम लड़कर लेंगे : ललित ओझा

admin

पहला  राष्ट्रिय  डॉ. बी आर आंबेडकर सबल्टर्न जर्नलिज्म अवार्ड  2024 दिल्ली में

admin

Leave a Comment