गिरिडीह जानकारी झारखण्ड दुर्घटना

Train Accident : झारखण्ड में बड़ा रेल हादसा, ट्रक से टकराई पैसेंजर ट्रेन, बाल-बाल बचे यात्री

देवघर (ख़बर आजतक) : देवघर के नावाडीह फाटक के जसीडीह हावड़ा मुख्य मार्ग पर नावाडीह के पास आसनसोल झाझा मेमू गाड़ी मालवाहक ट्रक से टकरा गयी.में हुआ है.ट्रक को कुछ दूर तक ट्रेन घसीटते हुए ले गयी.ट्रक पर एस्बेस्टस लदा हुआ है ट्रक का परखच्चा उड़ गया.

गेटमैन पर आरोप लगाते हुए लोगों ने रेलवे प्रबंधन के खिलाफ जमकर हंगामा किया

घटना के बाद से गेटमैन की गलती का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रबंधन के खिलाफ जमकर हंगामा शुरू कर दिया.इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. घटना के बाद से गेटमैन फरार हो गया है. मेमू ट्रेन का तीन डब्बा पटरी से उतर गया है. जिसके चलते जसीडीह हावड़ा मुख्य रेल मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया है.

रेल प्रशासन परिचालन शुरू करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है

 बताया जा रहा है कि रेलवे फाटक नहीं बंद था और ट्रक पटरी पार कर रही थी तभी सामने से ट्रेन आ गयी जिसके चलते यह घटना घटी. रेल प्रशासन परिचालन शुरू करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है.

Related posts

हूल दिवस पर भोगनाडीह में लाठीचार्ज: विजय शंकर नायक ने बताया हेमंत सरकार का आदिवासी विरोधी चेहरा

admin

झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स की दूसरी बैठक में व्यापारिक हितों पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

admin

पतरातू डैम में ‘ऐसी क्रूज’ का मजा ले सकेंगे पर्यटक, इतना रुपया रखा गया किराया

admin

Leave a Comment