झारखण्ड राँची राजनीति

VB GRAM G प्रस्ताव पर भाजपा का हमला, बताया जनविरोधी और विकास विरोधी कदम

नितीश मिश्रा
रांची (खबर आजतक): झारखंड विधानसभा द्वारा VB GRAM G के खिलाफ पारित प्रस्ताव और उसे केंद्र सरकार को भेजने के फैसले पर भाजपा ने कड़ा विरोध जताया है। पार्टी प्रवक्ता अजय साह ने इसे जनविरोधी, राम विरोधी और विकास विरोधी बताया।


अजय साह ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार विकास कार्यों से भटककर तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह प्रस्ताव झारखंड के विकास को पीछे धकेलने वाला है और आम जनता के अधिकारों पर आघात करता है। मनरेगा में प्रस्तावित बदलावों का विरोध करने को उन्होंने गांव, किसान और गरीबों के खिलाफ बताया।
उन्होंने मनरेगा घोटालों का जिक्र करते हुए राज्य सरकार पर गंभीर सवाल उठाए। साथ ही केंद्र की योजनाओं के खिलाफ प्रस्ताव को संघीय ढांचे के खिलाफ बताया।
अंत में अजय साह ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार कांग्रेस के दबाव में काम कर रही है और भाजपा इसका विरोध जारी रखेगी।

Related posts

ऐसा लगा की पेटरवार के धरती पर स्वयं श्रीराम आ गए है : डॉ लंबोदर महतो

admin

जेसी पूजा केशरी ने दान किया सेनिटरी वेडिंग मशीन

admin

बोकारो : गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए बेहतरीन कार्य कर रहा है आसस विद्यालय

admin

Leave a Comment