Uncategorized

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर पलामू में छात्रों के न्याय की आवाज बुलंद

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

मेदिनीनगर: अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मेदिनीनगर के कचहरी परिसर में “झारखंड छात्र न्याय सत्याग्रह—लाठी का जवाब लोकतंत्र से” के तहत एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना एवं सत्याग्रह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सूर्या सोनल सिंह ने किया और वे छात्रों के समर्थन में एक दिवसीय अनशन पर बैठे।

सत्याग्रह में छात्रों, युवाओं, अभिभावकों और समर्थकों ने काली पट्टी बांधकर 10 अगस्त को रांची में छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में एकजुटता जताई। सूर्या सोनल सिंह ने कहा कि छात्रों की मांगों का समाधान संवाद के माध्यम से होना चाहिए, बल प्रयोग से नहीं।

उन्होंने 10 अगस्त की घटना की निष्पक्ष जांच, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई तथा घायल छात्रों को उचित मुआवजा और चिकित्सा सहायता देने की मांग की। साथ ही सरकार से छात्रों के साथ तत्काल संवाद कर उनकी मांगों के समाधान की दिशा में समयबद्ध पहल करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि जेपीएससी- जे‌एस‌एससी और नियुक्ति प्रक्रियाओं में पारदर्शिता जरूरी है। उन्होंने चेतावनी दी कि छात्रों की मांगों का समाधान नहीं होने पर स्वतंत्रता दिवस के बाद वे रांची पहुंचकर छात्रों के साथ लोकतांत्रिक सत्याग्रह में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *