Uncategorized

आजसू का राज्य स्तरीय युवा अधिवेशन 7 से, जमशेदपुर में जुटेंगे हजारों युवा

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: आजसू पार्टी ने 7 और 8 अगस्त को जमशेदपुर में आयोजित होने वाले दो दिवसीय राज्य स्तरीय युवा अधिवेशन की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 7 अगस्त को टाउन हॉल में उद्घाटन सत्र का शुभारंभ पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो करेंगे। अधिवेशन में रोजगार, शिक्षा, कौशल विकास, संगठन विस्तार और झारखंड के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर मंथन होगा। 8 अगस्त को झारखंड आंदोलन के अमर शहीद निर्मल महतो की पुण्यतिथि पर उलियान स्थित समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी। इसके बाद गणेश पूजा मैदान में खुले सत्र में राज्यभर से हजारों युवा भाग लेंगे। इस दौरान युवाओं की आकांक्षाओं और राज्य के विकास को लेकर अधिवेशन का संकल्प एवं दृष्टि-पत्र भी प्रस्तुत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *