Uncategorized

एसबीयू के पांच एमबीए विद्यार्थियों को मिला प्रतिष्ठित कंपनी में प्लेसमेंट

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: एसबीयू के पांच एमबीए विद्यार्थियों का चयन प्रतिष्ठित कंपनी बिरला ओपस में हुआ है। कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव के तहत चयनित विद्यार्थियों को 7.5 लाख रुपये वार्षिक का पैकेज मिलेगा। विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट विभाग ने सत्र 2027 एवं 2028 के विद्यार्थियों के लिए इस चयन प्रक्रिया का आयोजन किया था।

प्लेसमेंट विभाग के डीन डॉ. हरिबाबू शुक्ला ने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर रोजगार अवसर उपलब्ध कराने और उद्योग जगत की जरूरतों के अनुरूप तैयार करने के लिए विश्वविद्यालय लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 में उत्तीर्ण विद्यार्थियों के प्लेसमेंट के लिए ईवाई, टीसीएस, डेलॉइट, गोदरेज, आईटीसी होटल्स, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक और बर्जर पेंट्स समेत कई प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *