BREAKING NEWS
डीएसपीएमयू में प्रशासनिक जिम्मेदारियों का पुनर्गठन, नमिता सिंह बनीं डीनईडी अधिकारियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट की प्राथमिकी मामले में हेमंत सोरेन पर ₹10 हजार जुर्मानागांधी-शास्त्री के आदर्शों से विद्यार्थियों को कराया रूबरूएस‌आईआर-2026 की विसंगतियों को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापनसीसीएल के रक्तदान शिविर में 191 कर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदानराज्यपाल से मिले चैंबर के नवनिर्वाचित पदाधिकारी, कारोबार और निवेश पर हुई चर्चाडीएसपीएमयू में प्रशासनिक जिम्मेदारियों का पुनर्गठन, नमिता सिंह बनीं डीनईडी अधिकारियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट की प्राथमिकी मामले में हेमंत सोरेन पर ₹10 हजार जुर्मानागांधी-शास्त्री के आदर्शों से विद्यार्थियों को कराया रूबरूएस‌आईआर-2026 की विसंगतियों को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापनसीसीएल के रक्तदान शिविर में 191 कर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदानराज्यपाल से मिले चैंबर के नवनिर्वाचित पदाधिकारी, कारोबार और निवेश पर हुई चर्चा
Uncategorized

कथारा 4 नम्बर मंदिर में दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर बैठक पुरानी कमेटी भंग

August 13, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

सर्वसम्मति से गठित हुई नई पूजा कमेटीप्रदीप यादव बने अध्यक्ष अजय सिंह सचिव और सी.एस. प्रसाद कोषाध्यक्ष

कथारा : आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों को लेकर कथारा चार नम्बर मंदिर प्रांगण में मंदिर समिति की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंदिर समिति के श्याम नंदन मंडल ने की जबकि संचालन विजय यादव ने किया। बैठक में सर्वप्रथम पिछले वर्ष के पूजा का आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत कर पुरानी पूजा कमेटी को भंग किया गया। इसके बाद सर्वसम्मति से नई कमेटी का गठन किया गया।

नई कमेटी में प्रदीप यादव को अध्यक्ष अजय कुमार सिंह को सचिव और सीएस प्रसाद को कोषाध्यक्ष चुना गया। सभी पदाधिकारियों ने पूजा को भव्य और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में सूबे के पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह समाजसेवी दुखलाल यादव और मंदिर समिति के सदस्य देवेंद्र यादव के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


बैठक में पूजा पंडाल निर्माण मूर्ति स्थापना साफ-सफाई सुरक्षा व्यवस्था लाइट-पानी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। तय किया गया कि चंदा संग्रह अभियान जल्द शुरू कर सभी तैयारियां समय पर पूरी की जाएंगी।
मंदिर समिति के सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा की सभी के सहयोग से इस वर्ष दुर्गा पूजा को ऐतिहासिक बनाया जाएगा। नई कमेटी सभी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करेगी।
बैठक में मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष सी.एस. प्रसाद, तपेश्वर चौहान, विजय कुमार सिंह, मथुरा सिंह यादव, वेदव्यास चौबे, उपेन्द्र सिंह, एम.एन. सिंह, कमलकांत सिंह, सुरेश महतो, प्रमोद यादव, विजय चौहान, देवाशीष आश, संतोष सिन्हा, सुजीत मिश्रा, सुरेश ठाकुर, राजेश पाण्डेय, विजय नायक, पंचराम, बन्देशरी चौहान, हरिहर चौहान, रामकुमार मिश्रा, गणेश महतो, विश्वनाथ चौहान, पुजारी रवि पाण्डेय, मुकेश, गंगा, बिन्दुचन्द हेम्ब्रम सहित दर्जनों श्रद्धालु उपस्थित थे।

← कसमार: पंचायत स्तर पर हुआ बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति का गठन गोमिया रेलवे स्टेशन पर 3 एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव और पटना के लिए नई ट्रेन पर धनबाद मंडल की सहमति →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।