Uncategorized

कनेक्टेक-2026 में सरला बिरला पब्लिक स्कूल बना चैंपियन, छात्रों ने जीते कई पुरस्कार

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: सरला बिरला पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस), रांची ने कनेक्टेक-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतिष्ठित चैंपियन स्कूल ट्रॉफी अपने नाम की। विद्यालय के विद्यार्थियों ने विज्ञान मॉडल, टेक-आर्ट और गणितीय अभिरुचि प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कई पुरस्कार जीते।

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता ‘निर्माण’ में कक्षा 10 के सलज शेखर और समृद्धि प्रथम रहे। टेक-आर्ट प्रतियोगिता में ज्ञान प्रगति ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि खुशी कुमारी को प्रशंसा पुरस्कार मिला। पाइथागोरस स्टार में अश्मित मिश्रा तीसरे और पाइथागोरस प्रो में अमन राज दूसरे स्थान पर रहे, जबकि ईशान कुमार राय को एप्रिसिएशन प्राइज मिला।

विद्यार्थियों की इस सफलता पर प्राचार्या मनीषा शर्मा ने बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी प्रतिभा, मेहनत और नवाचार की सोच का प्रमाण है तथा विद्यालय विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शैक्षणिक और तकनीकी अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *