BREAKING NEWS
कसमार के जननेता स्व. संजय कुमार चौबे की बारहवीं पर श्रद्धांजलि सभा, लोगों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलिसुखाड़ की मार झेल रहे किसानों को तत्काल राहत दे सरकार – चन्द्रदेव महतोविस्थापन के मुद्दे को लेकर भाजपा नेत्री तारा देवी ने राज्यपाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपीनागधारी बाबा मंदिर में दूसरे सोमवारी पर महाभंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाददेश के मेहनतकशों के लिए बोझ बन गई है मोदी सरकार : राजेश यादव26वीं राज्य स्तरीय सीनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गिरिडीह के खिलाड़ियों ने जीते तीन पदककसमार के जननेता स्व. संजय कुमार चौबे की बारहवीं पर श्रद्धांजलि सभा, लोगों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलिसुखाड़ की मार झेल रहे किसानों को तत्काल राहत दे सरकार – चन्द्रदेव महतोविस्थापन के मुद्दे को लेकर भाजपा नेत्री तारा देवी ने राज्यपाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपीनागधारी बाबा मंदिर में दूसरे सोमवारी पर महाभंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाददेश के मेहनतकशों के लिए बोझ बन गई है मोदी सरकार : राजेश यादव26वीं राज्य स्तरीय सीनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गिरिडीह के खिलाड़ियों ने जीते तीन पदक
Uncategorized

कसमार के जननेता स्व. संजय कुमार चौबे की बारहवीं पर श्रद्धांजलि सभा, लोगों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

August 10, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

रंजन वर्मा कसमार बोकारो

कसमार। कसमार प्रखंड के जनप्रिय नेता, समाजसेवी एवं लोगों के सुख-दुख में सदैव सहभागी रहने वाले स्व. संजय कुमार चौबे की बारहवीं के अवसर पर सोमवार को कसमार चौक में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने स्व. चौबे की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।


श्रद्धांजलि सभा में क्षेत्र के जाने-माने पूर्व डीएसपी सूर्य भूषण शर्मा, शंकर तिवारी, समाजसेवी यदुनंदन जायसवाल, धीरेन्द्र प्रजापति, सुजीत प्रजापति, भागीरथ महतो सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पूर्व डीएसपी सूर्य भूषण शर्मा ने कहा कि स्व. संजय कुमार चौबे का व्यक्तित्व जनसेवा के लिए समर्पित था। वे कसमार क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में हमेशा खड़े रहते थे। उनका सरल व्यवहार और सभी के प्रति अपनापन लोगों के बीच हमेशा याद किया जाएगा।
शंकर तिवारी ने कहा कि स्व. चौबे ने समाज में एक अभिभावक की भूमिका निभाई। वे जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।


समाजसेवी यदुनंदन जायसवाल ने कहा कि संजय कुमार चौबे केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि कसमार क्षेत्र के लोगों के लिए भरोसे का नाम थे। उनके साथ बिताए पल और समाज के प्रति उनका योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा।


धीरेन्द्र प्रजापति ने कहा कि स्व. चौबे का जीवन समाज और आम लोगों के लिए समर्पित रहा। उनके विचार और सेवा भावना आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेगी।
सुजीत प्रजापति ने कहा कि स्व. संजय कुमार चौबे का सभी वर्गों के लोगों से आत्मीय संबंध था। वे हर किसी के सुख-दुख में सहभागी बनते थे। उनका जाना क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति है।
भागीरथ महतो ने कहा कि स्व. चौबे के निधन से कसमार ने एक ऐसे जनसेवी व्यक्तित्व को खो दिया, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उनकी स्मृतियां हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेंगी।
श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की।

← सुखाड़ की मार झेल रहे किसानों को तत्काल राहत दे सरकार – चन्द्रदेव महतो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।