
तेनुघाट: कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, तेनुघाट में गुरुवार को ओएनजीसी के सहयोग से प्री-इंडिपेंडेंस डे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीडब्ल्यूडी समीर कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर छात्राओं ने देशभक्ति गीत, भाषण, नृत्य एवं क्विज प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। अपने संबोधन में समीर कुमार ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करने का अवसर है। उन्होंने छात्राओं से शिक्षा के साथ अनुशासन, नैतिक मूल्यों और राष्ट्रभक्ति की भावना को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में ओएनजीसी के संजय कुमार, उमा कुमारी, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।
Leave a Reply