
देवघर: झारखंड की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह देवघर जिला कांग्रेस कमेटी के नि:शुल्क कांवड़िया सेवा शिविर के समापन समारोह में शामिल हुईं। उन्होंने शिविर की सफलता में योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं और सहयोगियों को सम्मानित किया। मंत्री ने कहा कि श्रावणी मेले में प्रशासन, सरकार, देवघर की जनता तथा सामाजिक- राजनीतिक संगठनों के सहयोग से व्यवस्थाएं सुचारू रहीं। भादो में बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर प्रशासन को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है।
एमएमडीआर संशोधन विधेयक पर उन्होंने केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि झारखंड के अधिकार और प्राकृतिक संसाधनों को कमजोर करने का प्रयास हो रहा है। उन्होंने करीब 1.36 लाख करोड़ रुपये की रॉयल्टी बकाया होने का दावा किया। कहा कि कांग्रेस राज्य के अधिकारों की लड़ाई सड़क से संसद तक लड़ेगी। मंत्री ने जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली और पीएम केयर्स फंड में पारदर्शिता को लेकर भी सवाल उठाए।
Leave a Reply