Uncategorized

कार्यकर्ताओं के समर्पण से मजबूत होता है संगठन, जनता का विश्वास राजनीति की असली पूंजी: सुदेश महतो

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: आजसू पार्टी ने संगठन विस्तार अभियान के तहत बुधवार को सोनाहातू पश्चिमी प्रखंड स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया। माही बैंक्वेट हॉल में आयोजित सम्मेलन में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने कार्यकर्ताओं से गांव, पंचायत और बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि संगठन की ताकत कार्यकर्ताओं के समर्पण और राजनीति की सार्थकता जनता के विश्वास में है। उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि झारखंड में लूट और वसूली की राजनीति हावी है। उन्होंने रोजगार, शिक्षा, किसानों और स्थानीय विकास के मुद्दों को प्राथमिकता देने की बात कही।

सम्मेलन में नई प्रखंड कमेटी गठित की गई। वीरेंद्र मुंडा को अध्यक्ष, अधीन महतो और रूप कुमार साहू को कार्यकारी अध्यक्ष तथा वीरेंद्र लोहरा को प्रधान सचिव बनाया गया। कार्यकर्ताओं ने संगठन को पंचायत और बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *