Uncategorized

कैंब्रियन स्कूल में ‘एपीस्टीम-2026’ का रंगारंग आगाज, बच्चों ने दिखाई ज्ञान और दृष्टिकोण की झलक

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: कैंब्रियन पब्लिक स्कूल, कांके रोड में मंगलवार को ह्यूमैनिटीज फेस्ट ‘एपीस्टीम-2026’ का आयोजन हुआ। उद्घाटन विद्यालय की निदेशक सह प्राचार्या परमजीत कौर, पार्श्व गायिका मोनिका मुंडू, दैनिक भास्कर के सिटी पेज इंचार्ज कुंदन कुमार चौधरी एवं कलाकार सुकुमार मुखर्जी ने दीप प्रज्वलित कर किया। परमजीत कौर ने कहा कि ह्यूमैनिटीज मानवता का वास्तविक अर्थ सिखाती है और व्यक्ति को संवेदनशील एवं चरित्रवान नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

‘जहां ज्ञान और दृष्टिकोण मिलते हैं’ थीम पर आयोजित फेस्ट में विद्यार्थियों ने ‘एहसास’ के जरिए समकालीन समस्याओं को प्रस्तुत किया। माइम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। ‘फ्लैग ऑफ नेशन’, ‘ड्रीम यूटोपिया’, ‘एक भारत अनेक रंग’ और ‘टाइम कैप्सूल’ के जरिए विद्यार्थियों ने राष्ट्र, संस्कृति और विविधता की रोचक झलक पेश की। कार्यक्रम का संचालन विद्यार्थियों ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *