Uncategorized

कैमरे में रांची की खूबसूरती, अमन सोय बने ‘पिक्सल स्पंदन’ विजेता

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: एसबीयू में विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर पत्रकारिता एवं जनसंचार संकाय तथा शटरबग्स क्लब द्वारा आयोजित ‘पिक्सल स्पंदन 2026’ फोटोग्राफी प्रतियोगिता में अमन सोय ने प्रथम स्थान हासिल किया। उन्हें ₹4,100 का पुरस्कार दिया गया। सौम्या कुजूर द्वितीय और अर्पिता तिग्गा तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने ‘प्रकृति’, ‘जनजातीय संस्कृति’ और ‘अपनी रांची’ विषयों पर तस्वीरें प्रस्तुत कीं। दो दिवसीय कार्यक्रम में प्रसिद्ध फोटोग्राफरों ने तकनीकी सत्र आयोजित कर विद्यार्थियों को फोटोग्राफी एवं विजुअल स्टोरीटेलिंग की जानकारी दी। समापन सत्र में निमित निगम ने स्ट्रीट फोटोग्राफी, कंपोजिशन और कैमरा एंगल के गुर बताए। आयोजकों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *