Uncategorized

खलारी से तीन बच्चे लापता, पुलिस और आरपीएफ तलाश में जुटी

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: राजधानी रांची के खलारी थाना क्षेत्र के सुभाष नगर टीएच कॉलोनी स्थित भुईयां टोली से तीन मासूम बच्चों के एक साथ लापता होने का मामला सामने आया है। रविवार शाम खेलते-खेलते तीनों बच्चे अचानक गायब हो गए। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिलने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में चिंता का माहौल है।

सूचना मिलने के बाद खलारी थाना पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल ने संयुक्त रूप से बच्चों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में छानबीन कर रही है और लोगों से भी बच्चों के संबंध में जानकारी मिलने पर तुरंत सूचना देने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *