
रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने झारखंड में छात्र आंदोलन को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी छात्रहित के बजाय सत्ता में बने रहने पर ध्यान दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि 2019 के बाद आयोजित भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताएं हुई हैं और पिछले 13 दिनों से आंदोलनरत छात्रों की मांगों पर कांग्रेस मौन है। साहू ने कहा कि यदि कांग्रेस वास्तव में छात्रों के हित में है तो उसे सभी भर्ती परीक्षाओं की सीबीआई जांच की मांग का समर्थन करना चाहिए, अन्यथा सरकार से समर्थन वापस लेना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री सह शिक्षा मंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे की भी मांग की। साथ ही आरोप लगाया कि आंदोलनरत छात्रों को आवश्यक सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं, जबकि वे बारिश के बीच भी आंदोलन जारी रखे हुए हैं।
Leave a Reply