Uncategorized

छात्रों की मांग पूरी कराएं राहुल गांधी या हेमन्त सरकार से समर्थन वापस लें : आदित्य साहू

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: झारखंड में छात्रों के आंदोलन पर कथित पुलिस कार्रवाई और आंदोलन स्थल पर बिजली काटने के विरोध में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू के नेतृत्व में झारखंड एनडीए एवं ओडिशा के सांसदों ने संसद भवन परिसर के मकर द्वार पर प्रदर्शन किया। सांसदों ने कांग्रेस और राहुल गांधी से झारखंड में छात्रों के मुद्दे पर जवाब मांगा।

आदित्य साहू ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर कई बार लाठीचार्ज किया गया और रात में उन्हें जबरन हटाने का प्रयास हुआ। उन्होंने कहा कि छात्रों की मांग है कि पिछले सात वर्षों में जेपीएससी, जेएसएससी, सीजीएल और उत्पाद सिपाही समेत भर्ती परीक्षाओं की सीबीआई जांच कराई जाए। उन्होंने राहुल गांधी से छात्रों की मांगों पर हेमंत सरकार पर दबाव बनाने की मांग की।

आदित्य साहू ने कहा कि छात्रों के साथ अन्याय के खिलाफ भाजपा सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। प्रदर्शन में निशिकांत दुबे, विद्युत वरण महतो, बीडी राम, प्रदीप वर्मा, चंद्रप्रकाश चौधरी, मनीष जायसवाल और कालीचरण सिंह समेत अन्य सांसद मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *