Uncategorized

छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में सिंदरी में भाजपा का शांतिपूर्ण बंद सफल

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

धनबाद : जेपीएससी और जेएसएससी में कथित धांधली के विरोध में आंदोलनरत छात्रों पर लाठीचार्ज एवं शांतिपूर्ण छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई कार्रवाई के विरोध में भाजपा द्वारा आहूत राज्यव्यापी बंद का सिंदरी में असर देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी धनबाद ग्रामीण के अंतर्गत सिंदरी नगर अध्यक्ष संजू महतो की अध्यक्षता में रोड एवं बाजार शांतिपूर्ण रूप से बंद रहे।


बंद के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चक्का जाम कर विरोध दर्ज कराया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि छात्रों के अधिकार और न्याय की लड़ाई में भाजपा सदैव उनके साथ खड़ी है। उन्होंने छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर सरकार से संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने की मांग की।
इस दौरान सिंदरी प्रभारी रामदेव पांडे, जिला मंत्री प्रकाश बाउरी, महामंत्री राघव कुमार तिवारी, विनय सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश सिंह, रवि शर्मा, सुमन चौधरी, अरविंद खत्री, अमित सिंह, श्रीमती गार्गी सिंह, स्वयंवर यादव, राजू खान, रोहित महतो, विकास, रंजीत सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने बंद को शांतिपूर्ण बताते हुए इसे छात्रों के समर्थन में आवाज बुलंद करने का माध्यम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *