Uncategorized

जनता दरबार में दिव्यांग को मिली ई-ट्राईसाइकिल, लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: रांची के जिला दंडाधिकारी- सह- उपायुक्त‌ मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया। इस दौरान दोनों पैरों से दिव्यांग दीपक कुमार महतो को इलेक्ट्रिक ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराई गई। वहीं, गंभीर हृदय रोग से पीड़ित गर्भवती महिला के सुरक्षित उपचार और प्रसव के लिए उपायुक्त ने सिविल सर्जन को आवश्यक निर्देश दिए।

राजस्व मामलों में लापरवाही पर उपायुक्त ने रातू के अंचल अधिकारी रवि कुमार को चार कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा एक मामले में प्रपत्र-क गठित करने के निर्देश दिए। अनगड़ा अंचल अधिकारी के विरुद्ध भी म्यूटेशन मामले में शोकॉज जारी करने का आदेश दिया गया। इसके अलावा महेशपुर मौजा में कथित फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भूमि हस्तांतरण, मोरहाबादी में सरकारी भूमि अतिक्रमण तथा सिल्ली में आंगनबाड़ी सेविका चयन में अनियमितता की शिकायतों की जांच के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने कहा कि शिकायतों का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *