जर्मनी में रहस्यमय परिस्थितियों में युवक की मौत, शव को सिंदरी लाने और पोते की सुरक्षा की मांग

सिंदरी : धनबाद जिले के सिंदरी स्थित रांगामाटी निवासी तपन मिश्रा ने भारत सरकार के विदेश मंत्रालय एवं धनबाद उपायुक्त से अपने पुत्र तुफान मिश्रा के शव को जर्मनी से भारत लाने की गुहार लगाई है। आवेदन के अनुसार तुफान मिश्रा जर्मनी के बर्लिन शहर में रह रहे थे। 5 जुलाई 2026 को उनकी पत्नी सुवास्मिता मिश्रा ने फोन कर तबीयत खराब होने और अस्पताल ले जाने की सूचना दी थी। बाद में अस्पताल से तुफान मिश्रा की मृत्यु की खबर मिली।

परिजनों का आरोप है कि उन्हें अब तक मृत्यु से संबंधित कोई स्पष्ट चिकित्सीय रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई गई है, जिससे संदेह की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने, अपने 8 माह के पोते की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा जर्मनी में मौजूद भारतीय दूतावास और संबंधित अधिकारियों के सहयोग से मृतक का शव जल्द से जल्द सिंदरी स्थित पैतृक आवास लाने की मांग की है। इस संबंध में विदेश मंत्रालय और जिला प्रशासन से हस्तक्षेप की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *