
रांची: झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) में नई मानव संसाधन (एचआर) पॉलिसी लागू कर दी गई है। नई व्यवस्था से करीब 1300 अतिरिक्त पद सृजित होंगे। कर्मचारियों के वेतन में 60 प्रतिशत तक वृद्धि, लैपटॉप, संचार, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यावसायिक विकास भत्ते का लाभ मिलेगा। दुर्घटना बीमा 20 लाख से बढ़ाकर 30 लाख और मेडिक्लेम 5 लाख से 20 लाख किया गया है। ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि यह निर्णय कर्मचारियों के सुरक्षित और समृद्ध भविष्य के साथ संस्थान की कार्यक्षमता बढ़ाने तथा राज्य में रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
Leave a Reply