Uncategorized

जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में 6 सितंबर को आजसू करेगी पुतला दहन

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: जेपीएससी एवं जेएस‌एससी अभ्यर्थियों के शांतिपूर्ण आंदोलन के दौरान कथित मारपीट एवं कार्यक्रम बाधित किए जाने के विरोध में आजसू पार्टी ने राज्यव्यापी आंदोलन का निर्णय लिया है। पार्टी 6 सितंबर को सभी जिला मुख्यालयों में शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन और पुतला दहन करेगी।

इसी क्रम में आजसू रांची जिला अध्यक्ष संजय कुमार महतो एवं कार्यकारी जिला अध्यक्ष हकीम अंसारी ने शनिवार को रांची उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर कार्यक्रम की अनुमति के लिए आवेदन सौंपा। पार्टी का आरोप है कि अभ्यर्थियों के लोकतांत्रिक प्रदर्शन के दौरान एक राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं ने लाठी-डंडे से मारपीट कर कार्यक्रम बाधित किया, जिसमें कई छात्र-युवाओं के घायल होने की सूचना है।

आजसू ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से मांग रखने वाले छात्रों पर किसी भी प्रकार का दमन लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है। रांची में 6 सितंबर को शाम 4 से 6 बजे तक कार्यक्रम होगा, जिसमें करीब 200 लोगों के शामिल होने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *