Uncategorized

जेपीएससी-जेएस‌एससी विवाद: 10 अगस्त के विधानसभा घेराव को भाजयुमो का समर्थन

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने जेपीएससी-जेएस‌एससी नियुक्ति प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए 10 अगस्त को छात्रों द्वारा प्रस्तावित विधानसभा घेराव को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम स्थित होटल गंगा रेजीडेंसी में प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि भाजयुमो छात्रों के साथ पूरी ताकत से आंदोलन में शामिल होगा।

शशांक राज ने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने जेपीएससी मामले में सीआईडी जांच और चेयरमैन के इस्तीफे को महज दिखावा बताते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष सीबीआई जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से छात्र प्रतिकूल मौसम के बावजूद धरने पर बैठे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही है।

उन्होंने कहा कि रोजगार युवाओं का अधिकार है और नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता जरूरी है। सरकार को बिना राजनीतिक दबाव के सीबीआई जांच की अनुशंसा करनी चाहिए। प्रेसवार्ता में भाजयुमो प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रिंस कुमार, प्रदेश प्रवक्ता बबन बैठा और महानगर अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *