
रांची: जेसीआई रांची ने ‘वन टीम विज़न’ अभियान के तहत रविवार को कांके के सुकुरहुटू स्थित गौशाला न्यास में गौ सेवा एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य “गौ सेवा से पुण्य, वृक्षारोपण से भविष्य” का संदेश देते हुए जीव सेवा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना था।

कार्यक्रम में सदस्यों ने गौवंश की सेवा की तथा परिसर में पौधारोपण कर हरित पर्यावरण का संकल्प लिया। संस्था के पदाधिकारियों ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी निभाने की अपील की। कार्यक्रम को सफल बनाने में जेसीआई रांची के अध्यक्ष सीए अभिषेक जैन, सचिव साकेत अग्रवाल, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर अमन पोद्दार, दीपक पटेल, रविकांत सामोता, शुभम हेतमसरिया सहित अन्य सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही।
Leave a Reply