Uncategorized

डीएसपीएमयू में 3-4 अगस्त को खेल व सैन्य श्रेणी के अभ्यर्थियों का होगा सत्यापन

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) में 3 और 4 अगस्त को स्नातक पाठ्यक्रमों में खेल एवं सैन्य श्रेणी के अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों का सत्यापन कर नामांकन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने सभी संकायों के डीन, विभागाध्यक्षों और समन्वयकों के साथ समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी। खेल श्रेणी के अभ्यर्थियों का सत्यापन जैकब सभागार तथा सैन्य श्रेणी का गांधी सभागार में सुबह 10 बजे से होगा। कुलपति ने तीसरे चरण की प्रतीक्षा सूची के विद्यार्थियों का नामांकन मेरिट के आधार पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही बताया कि कुछ पारंपरिक एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में रिक्त सीटों के लिए चांसलर पोर्टल 31 अगस्त तक खुला रहेगा। विश्वविद्यालय ने सितंबर के अंत में दीक्षांत समारोह आयोजित करने की तैयारी भी शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *