Uncategorized

डीपीएस बोकारो में समूह नृत्य प्रतियोगिता से सांस्कृतिक उत्सव ‘धरोहर’ का भव्य समापन हुआ

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

बोकारो: दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बोकारो के प्राइमरी विंग के तीन दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव ‘धरोहर’ का समापन गुरुवार को अंतर-सदन समूह नृत्य प्रतियोगिता के साथ हुआ। कक्षा दो से पांचवीं तक के विद्यार्थियों ने भारत की विविध सांस्कृतिक परंपराओं को रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत किया।

चेनाब सदन ने पंजाब का भांगड़ा, जमुना सदन ने बंजारा लोकनृत्य, झेलम सदन ने हरियाणा की लोकसंस्कृति, रावी सदन ने ओडिशा का संबलपुरी, गंगा सदन ने पश्चिम बंगाल का गोमीरा तथा सतलज सदन ने गुजरात का गरबा प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी।

प्रतियोगिता में जमुना एवं झेलम सदन संयुक्त रूप से प्रथम, सतलज एवं रावी द्वितीय तथा गंगा एवं चेनाब सदन तृतीय स्थान पर रहे। प्राचार्य डॉ. ए. एस. गंगवार ने कहा कि नृत्य केवल कला नहीं, बल्कि भावनाओं और संवेदनाओं की सुंदर अभिव्यक्ति है,

जो जीवन में ऊर्जा और आनंद का संचार करती है। निर्णायक मंडल में नितेश कुमार, तनुश्री घोष और स्मृति रॉय शामिल रहे, जबकि संचालन पुष्पेश शेखर एवं स्वधा प्रियवि ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *