BREAKING NEWS
आजसू ने कमल किशोर भगत की जयंती पर दी श्रद्धांजलिनेशनल केमिस्ट्री डे पर आरयू की बड़ी घोषणा, पीसी रे के नाम से मिलेगी फेलोशिप‘परंपरा’ मेले में उमड़ी भीड़, महिला उद्यमियों को मिला प्रोत्साहनसीसीएल में कंप्यूटर प्रशिक्षण संपन्न, 26 कर्मचारियों को मिला प्रमाण-पत्रकोल इंडिया ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए बढ़ाई सुविधाएं, पेंशन व स्वास्थ्य सेवाएं हुईं मजबूतविश्व स्तनपान सप्ताह: छह माह तक केवल मां का दूध पिलाने का संदेशआजसू ने कमल किशोर भगत की जयंती पर दी श्रद्धांजलिनेशनल केमिस्ट्री डे पर आरयू की बड़ी घोषणा, पीसी रे के नाम से मिलेगी फेलोशिप‘परंपरा’ मेले में उमड़ी भीड़, महिला उद्यमियों को मिला प्रोत्साहनसीसीएल में कंप्यूटर प्रशिक्षण संपन्न, 26 कर्मचारियों को मिला प्रमाण-पत्रकोल इंडिया ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए बढ़ाई सुविधाएं, पेंशन व स्वास्थ्य सेवाएं हुईं मजबूतविश्व स्तनपान सप्ताह: छह माह तक केवल मां का दूध पिलाने का संदेश
Uncategorized

तेनुघाट विद्यालय में 43 छात्राओं को साइकिल, 200 विद्यार्थियों के बीच बैग वितरित

August 1, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

तेनुघाट: राजकीयकृत मध्य विद्यालय, तेनुघाट में झारखंड सरकार की साइकिल वितरण योजना के तहत शनिवार को 43 छात्राओं के बीच साइकिलों का वितरण किया गया। इसके साथ ही करीब 200 विद्यार्थियों को स्कूल बैग भी प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में स्थानीय मुखिया नीलम श्रीवास्तव एवं पंचायत समिति सदस्य अजित कुमार पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।मुखिया नीलम श्रीवास्तव ने छात्राओं को साइकिल सौंपते हुए कहा कि सरकार की यह योजना छात्राओं की शिक्षा को बढ़ावा देने तथा विद्यालय आने-जाने में होने वाली कठिनाइयों को दूर करने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है।

उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयास करने की अपील की।साइकिल मिलने से छात्राओं के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। छात्राओं ने सरकार और विद्यालय प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें विद्यालय आने-जाने में काफी सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक आलोक कुमार, शिक्षक कृष्ण कुमार, शिक्षिकाएं, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सरोज कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

← डीएवी स्पोर्ट्स क्लस्टर-6 एथलेटिक्स प्रतियोगिता संपन्न, डीएवी सेक्टर-4 बना ओवरऑल चैंपियन उपायुक्त ने पेयजल योजनाओं की समीक्षा की, एक सप्ताह में गैप एनालिसिस रिपोर्ट मांगी →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।