BREAKING NEWS
लोकतांत्रिक विरोध को कुचलना चाहती है हेमंत सरकार : बाबूलाल मरांडीसुप्रीम कोर्ट का नोटिस सरकार के लिए आईना, युवाओं के सवालों से भागना संभव नहीं : देवशरण भगतपरिसीमन के नाम पर आदिवासी राजनीतिक हिस्सेदारी में कटौती स्वीकार नहीं : शिल्पी नेहा तिर्कीश्रावण की सांस्कृतिक विरासत में रचे विद्यार्थियों के रंग, सुर और लोक परंपराएंप्रोस्टेट कैंसर पीड़ित 73 वर्षीय मरीज की रीढ़ की जटिल सर्जरी सफलजेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच की छात्रा ने आठ लोगों के खिलाफ दी शिकायतलोकतांत्रिक विरोध को कुचलना चाहती है हेमंत सरकार : बाबूलाल मरांडीसुप्रीम कोर्ट का नोटिस सरकार के लिए आईना, युवाओं के सवालों से भागना संभव नहीं : देवशरण भगतपरिसीमन के नाम पर आदिवासी राजनीतिक हिस्सेदारी में कटौती स्वीकार नहीं : शिल्पी नेहा तिर्कीश्रावण की सांस्कृतिक विरासत में रचे विद्यार्थियों के रंग, सुर और लोक परंपराएंप्रोस्टेट कैंसर पीड़ित 73 वर्षीय मरीज की रीढ़ की जटिल सर्जरी सफलजेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच की छात्रा ने आठ लोगों के खिलाफ दी शिकायत
Uncategorized

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि, संघर्षों को किया गया याद

August 4, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

सिंदरी/धनबाद: सोनोत संताल समाज केंद्रीय कमिटी एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला समिति के संयुक्त तत्वावधान में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कुर्मीडीह मोड़ सहित क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने गुरुजी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिंदरी विधायक **** शामिल हुए। उन्होंने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके संघर्षमय जीवन और समाज के प्रति योगदान को याद किया।

सभा को संबोधित करते हुए विधायक चंद्रदेव महतो ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन केवल एक राजनीतिक नेता नहीं थे, बल्कि शोषितों, वंचितों, आदिवासियों और गरीबों के अधिकारों की बुलंद आवाज थे। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य के गठन से लेकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक अधिकार और सम्मान पहुंचाने में गुरुजी की भूमिका ऐतिहासिक रही है। उनका संघर्ष, त्याग और जनसेवा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने लोगों से गुरुजी के आदर्शों और विचारों पर चलने का आह्वान करते हुए कहा कि यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

श्रद्धांजलि सभा में जिला सचिव मन्नू आलम, इसराइल अंसारी, इमरान भारती सहित झामुमो के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान गुरुजी के सामाजिक, राजनीतिक और जनहितकारी योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया गया।

← 15 दिन बाद बहाल हुई बलियापुर-सिंदरी जलापूर्ति, कर्मचारियों को मिला बकाया मानदेय झारखंड मुक्ति मोर्चा सिंदरी नगर समिति द्वारा दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।