

धनबाद (ख़बर आजतक) : कोयलांचल की धरती धनबाद में खुशियों से भरी संस्था कायस्थ शिरोमणि सेवा ट्रस्ट महिला प्रकोष्ठ की ओर से रविवार को होटल केदार हिल, बिग बाजार के समीप सावन मिलन सह हरियाली तीज समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाओं ने हरे रंग की साड़ियों तथा पुरुषों ने हरे परिधानों में पारंपरिक वेशभूषा के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान चित्रगुप्त के मंत्रोच्चार एवं पूजन के साथ हुआ। इसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात भक्ति गीत, सावन गीत, नृत्य एवं अन्य रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जो दोपहर करीब 3:30 बजे तक चले।

समारोह का प्रमुख आकर्षण सावन क्वीन प्रतियोगिता रही। इसमें मधु सिन्हा ने प्रथम, पुष्पा सहाय ने द्वितीय और आशा वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को सावन क्वीन का पट्टा, मुकुट और श्रृंगार सामग्री प्रदान कर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि समाजसेवी, वरीय अधिवक्ता एवं भाजपा पदाधिकारी चित्रांशी जया कुमार को भी ट्रस्ट की ओर से मुकुट पहनाकर तथा श्रृंगार सामग्री भेंट कर सम्मानित किया गया और उन्हें कायस्थ शिरोमणि की उपाधि से अलंकृत किया गया।

मुख्य अतिथि जया कुमार ने कहा कि सावन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। इस पवित्र महीने में महिलाएं भगवान शिव की आराधना कर सुख, सौभाग्य और परिवार की खुशहाली की कामना करती हैं। ऐसे आयोजन समाज की महिलाओं को एक-दूसरे से जुड़ने तथा अपनी संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखने का अवसर प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम में ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पा सिन्हा, संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश सिन्हा, रंजन श्रीवास्तव, पुष्पलता सिन्हा, पूनम श्रीवास्तव, आशा वर्मा, शशि लाल, किरण सिन्हा, बिनोद बिहारी सिन्हा, चंदा श्रीवास्तव, सोनी प्रिया, राजीव कंठ, पुष्पा सहाय, प्रदीप सहाय, किरण वर्मा, अंजनी वर्मा, हिमाद्री श्रीवास्तव, सत्येंद्र श्रीवास्तव, रूपा सिन्हा, बुलबुल सिन्हा, अजय कुमार पप्पू, कमल सिन्हा, अनिमेष, दुर्गेश सिन्हा, प्रीति शुभम, देमयंती, ममता श्रीवास्तव, मनीष वर्मा, पवन कुमार, पूजा प्रसाद, अंजलि सिन्हा, पृथ्वीज श्रीवास्तव, कनिष्का श्रीवास्तव, किसलय श्रीवास्तव, सीमा सहाय, तृप्ति श्रीवास्तव, मधु सिन्हा, संदीप सहाय, नमिता सहाय, विजय सिन्हा, सुनील कुमार सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान चाय-नाश्ता एवं भोजन की भी व्यवस्था की गई। उपस्थित लोगों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस तरह के आयोजन लगातार किए जाने का सुझाव दिया।
ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष बिनोद कुमार, संरक्षक सह सलाहकार सदस्य रंजन श्रीवास्तव एवं रोकड़पाल शशि लाल ने सभी अतिथियों और सदस्यों के प्रति आभार जताया। अंत में संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश सिन्हा ने भगवान चित्रगुप्त की जयकार के साथ अटल बिहारी वाजपेयी को नमन किया। उन्होंने ट्रस्ट के आठ वर्षों के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए भविष्य में भी समाजहित एवं ट्रस्ट के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए सभी से सहयोग की अपील की। उन्होंने विशेष रूप से महिला प्रकोष्ठ की सदस्यों की मेहनत और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
Leave a Reply