धरती आबा बिरसा मुंडा को बीआईटी सिंदरी में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि


सिंदरी: भगवान बिरसा मुंडा की 126वीं पुण्यतिथि पर बीआईटी सिंदरी में मुख्य भवन के सामने स्थापित उनकी आदमकद प्रतिमा पर श्रद्धांजलि एवं माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने बिरसा मुंडा के संघर्षों और बलिदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत है। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों एवं कर्मचारियों के साथ प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।


संस्थान के निदेशक डॉ. पंकज राय ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन, वीरता और आदर्श युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने देश, संस्कृति तथा जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण किया।
कार्यक्रम के मुख्य आयोजक एवं असैनिक अभियंत्रण विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. जीतू कुजूर ने कहा कि धरती आबा ने कम आयु में समाज में जो जनजागरण पैदा किया, वह इतिहास में अद्वितीय है। वहीं वरीय प्रशासी पदाधिकारी डॉ. ब्रह्मदेव यादव ने उनके सामाजिक सुधार और अधिकारों की लड़ाई को आज भी प्रासंगिक बताया। कार्यक्रम में संस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों, विभागाध्यक्षों, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने भी श्रद्धासुमन अर्पित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *