Uncategorized

पारस एचईसी हॉस्पिटल में शुरू हुआ पेन मैनेजमेंट क्लिनिक, पुराने दर्द का मिलेगा आधुनिक इलाज

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: पारस एचईसी हॉस्पिटल, रांची ने लंबे समय से दर्द से परेशान मरीजों के लिए अत्याधुनिक पेन मैनेजमेंट क्लिनिक की शुरुआत की है। यहां नसों, जोड़ों, रीढ़, फ्रैक्चर के बाद होने वाले दर्द, बार-बार सिरदर्द तथा कैंसर से जुड़े दर्द का विशेषज्ञों द्वारा आधुनिक तकनीकों से इलाज किया जाएगा।

क्लिनिक में कंसल्टेंट डॉ. कुमार दुश्यंत सेवाएं देंगे और ओपीडी प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी। मरीजों को नर्व ब्लॉक, ट्रिगर प्वाइंट इंजेक्शन, पीआरपी, अल्ट्रासाउंड गाइडेड जॉइंट इंजेक्शन, स्पाइन पेन इंटरवेंशन और पेलिएटिव केयर जैसी सुविधाएं मिलेंगी। फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ. नीतेश कुमार ने कहा कि लंबे समय तक दर्द को नजरअंदाज करना गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है, इसलिए समय पर विशेषज्ञ से परामर्श लेकर उपचार कराना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *