प्रमुख पिंकी देवी की पहल रंग लाई, बागजोबड़ा में खराब चापानल की मरम्मत से पेयजल संकट दूर


बलियापुर: बलियापुर प्रखंड की बलियापुर पूर्वी पंचायत अंतर्गत बागजोबड़ा गांव में पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी के निर्देश पर पीएचईडी विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थानीय निवासी प्रेम महतो के घर के समीप लंबे समय से खराब पड़े चापानल की मरम्मत कर उसे चालू कर दिया।


जानकारी के अनुसार, तकनीकी खराबी के कारण चापानल पिछले कई दिनों से बंद था, जिससे ग्रामीणों और राहगीरों को पीने के पानी के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी। समस्या की जानकारी मिलने पर प्रमुख पिंकी देवी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पीएचईडी अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
प्रमुख के निर्देश पर विभागीय टीम मौके पर पहुंची और चापानल की मरम्मत कर उसे पुनः चालू कर दिया। चापानल के दुरुस्त होने से गांव में पेयजल आपूर्ति बहाल हो गई है। ग्रामीणों ने त्वरित पहल के लिए प्रमुख पिंकी देवी एवं पीएचईडी विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *