Uncategorized

बलियापुर थाना का प्रभात कुमार ने किया वार्षिक निरीक्षण

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के दिए निर्देश

धनबाद : बलियापुर थाना का वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना के विभिन्न अभिलेखों, मालखाना, शस्त्रागार, हाजत एवं विभिन्न शाखाओं की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के क्रम में लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन, वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान, वारंट-कुर्की के प्रभावी निष्पादन तथा फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
प्रभात कुमार ने थाना क्षेत्र में नियमित गश्ती और वाहन जांच को प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया। साथ ही आमजनों की शिकायतों का त्वरित और संवेदनशील तरीके से निस्तारण करने का निर्देश दिया।

महिला, बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों से जुड़े मामलों को विशेष प्राथमिकता देने के साथ पुलिसकर्मियों को अनुशासन, जवाबदेही और बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों को कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा जनता के बीच पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *