बारात से लौट रही कार पेड़ से टकराई, दूल्हे के पिता समेत दो की मौत

गुमला: शादी समारोह से लौट रही एक कार के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से दूल्हे के पिता समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। हादसा शनिवार सुबह पालकोट थाना क्षेत्र के काली मंदिर के समीप हुआ।

जानकारी के अनुसार बसिया प्रखंड के लोंगा गांव से कुम्हारी गई बारात वापस लौट रही थी। इसी दौरान ब्रेजा कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चालक को झपकी आने के कारण दुर्घटना हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन चालक कलेश्वर साहू की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में गंभीर रूप से घायल दीनबंधु साहू, जो दूल्हे के पिता बताए जा रहे हैं, को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया था, लेकिन भरनो के पास रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *