बिरसा मुंडा प्रतिमा के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास

तेनुघाट : तेनुघाट के बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा के जीर्णोद्धार एवं स्थल के सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास सोमवार को तेनुघाट पंचायत की मुखिया नीलम श्रीवास्तव, जिला परिषद सदस्य माला कुमारी तथा पंचायत समिति सदस्य अजीत कुमार पांडेय ने विधिवत पूजा-अर्चना एवं नारियल फोड़कर किया।
मुखिया नीलम श्रीवास्तव ने बताया कि लंबे समय से बिरसा मुंडा प्रतिमा के जीर्णोद्धार एवं स्थल के सौंदर्यीकरण की मांग की जा रही थी। पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुवा के प्रयासों से ओएनजीसी की सीएसआर मद से इस योजना की स्वीकृति मिली है। यह कार्य जोर एनजीओ के माध्यम से कराया जा रहा है।


जोर एनजीओ के संस्थापक दीपचंद यादव ने बताया कि पंचायत मुखिया द्वारा लगातार पत्राचार एवं विभिन्न बैठकों में इस मुद्दे को उठाने के बाद योजना को मंजूरी मिली। उन्होंने कहा कि स्थल को आकर्षक स्वरूप देने के लिए विशेष रूपरेखा के अनुसार निर्माण कार्य कराया जाएगा।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जोर एनजीओ की ओर से l को पौधा भेंट कर सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर रजनीश कुमार, सतीश प्रसाद, सरोज कुमार, अश्वनी कुमार, शालिग्राम प्रसाद, अजीत कुमार महतो, राजू साव समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *