BREAKING NEWS
गोविंदपुर चार्ज ने शत-प्रतिशत HLB पूर्ण कर धनबाद जिले का बना पहला सफल चार्जप्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूरे, विशेष डाक टिकट और सिक्का जारीराज्यसभा चुनाव: कांग्रेस पर भाजपा का पलटवारसिमडेगा का आम्रपाली आम पहुंचा लंदन, मुख्यमंत्री ने की पहल की सराहनासीसीएल के लाल और लाड़ली योजना के तीन छात्रों ने जेईई एडवांस में मारी बाजीएसडीटीडी रांची में राजभाषा कार्यशाला आयोजितगोविंदपुर चार्ज ने शत-प्रतिशत HLB पूर्ण कर धनबाद जिले का बना पहला सफल चार्जप्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूरे, विशेष डाक टिकट और सिक्का जारीराज्यसभा चुनाव: कांग्रेस पर भाजपा का पलटवारसिमडेगा का आम्रपाली आम पहुंचा लंदन, मुख्यमंत्री ने की पहल की सराहनासीसीएल के लाल और लाड़ली योजना के तीन छात्रों ने जेईई एडवांस में मारी बाजीएसडीटीडी रांची में राजभाषा कार्यशाला आयोजित
Uncategorized

भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

June 9, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read


सिंदरी। महान स्वतंत्रता सेनानी, आदिवासी समाज के गौरव और जननायक भगवान बिरसा मुंडा की 126वीं पुण्यतिथि पर सिंदरी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संजू महतो ने की। इस अवसर पर बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके संघर्ष, त्याग और बलिदान को याद किया गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी शासन और शोषण के खिलाफ संघर्ष करते हुए आदिवासी समाज को नई दिशा दी थी। उनका जीवन आज भी युवाओं और समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। मंडल अध्यक्ष संजू महतो ने कहा कि बिरसा मुंडा के विचार और आदर्श समाज को अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने की प्रेरणा देते हैं।
श्रद्धांजलि सभा में विनय सिंह, दिनेश सिंह, गणपति बावरी, गार्गी सिंह, सुमन चौधरी, अमित कुमार, मनोज बावरी, रासबिहारी पाठक, गोलू भैया, अमित सिंह और प्रकाश बावरी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ हुआ।

← सिंदरी बाजार में चेम्बर के खिलाफ फूटा व्यापारियों का गुस्सा, पुनः चुनाव की उठी मांग धनबाद में भगवान बिरसा मुंडा की 126वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।