Uncategorized

भाजपा ने जेपीएससी-जेएसएससी मामलों की सीबीआई जांच और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने आरोप लगाया कि झारखंड में जेपीएससी, जेएसएससी, सीजीएल, उत्पाद सिपाही और जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताएं हुई हैं। उन्होंने इन सभी मामलों की सीबीआई जांच कराने, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नैतिक आधार पर इस्तीफे तथा कांग्रेस से सरकार का समर्थन वापस लेने की मांग की।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बाउरी ने कहा कि परीक्षा संबंधी मामलों में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि

सरकार जांच को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है। साथ ही कहा कि प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू के निर्देश पर भाजपा आज मंडलों में मशाल जुलूस निकालेगी, जबकि बुधवार को भाजपा युवा मोर्चा सभी जिलों में धरना देकर युवाओं के हितों की आवाज बुलंद करेगा। प्रेस वार्ता में अजय राय, दीनदयाल बर्णवाल, रमाकांत महतो और रविनाथ किशोर भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *