Uncategorized

मनोहरटांड़ में पेयजल संकट पर महिलाओं का फूटा गुस्सा, खाली बर्तन लेकर किया प्रदर्शन

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

धनबाद: मनोहरटांड़ बस्ती में लंबे समय से जारी पेयजल संकट के विरोध में गुरुवार को महिलाओं का आक्रोश खुलकर सामने आया। करीब 100 महिलाएं खाली बर्तन लेकर नगर आयुक्त से समस्या बताने के लिए सिंदरी अंचल नगर निगम कार्यालय पहुंचीं। हालांकि प्रशासनिक कारणों से नगर आयुक्त का प्रस्तावित दौरा रद्द होने के कारण उनसे मुलाकात नहीं हो सकी।


इसके बाद नाराज महिलाएं वार्ड संख्या 53 के पार्षद गणेश महतो के आवास पहुंचीं और पानी की समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर उनके आवास का घेराव किया। महिलाओं ने कहा कि लंबे समय से पानी की किल्लत झेलनी पड़ रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं हुआ है।
पार्षद गणेश महतो ने महिलाओं को आश्वस्त किया कि उनकी मांग को नगर आयुक्त के समक्ष प्राथमिकता के साथ रखा जाएगा और समस्या के शीघ्र समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। आश्वासन मिलने के बाद महिलाएं शांतिपूर्वक अपने घर लौट गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *