Uncategorized

मनोहरपुर को मिली बड़ी रेल सौगात, टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव को मंजूरी

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: पश्चिमी सिंहभूम के मनोहरपुर क्षेत्र के यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के निरंतर प्रयासों से मनोहरपुर रेलवे स्टेशन पर टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव को रेलवे बोर्ड ने प्रयोगात्मक आधार पर मंजूरी प्रदान की है।

रेलवे बोर्ड ने 27 अगस्त 2026 को ट्रेन संख्या 18189/18190 के ठहराव को स्वीकृति देते हुए सुविधाजनक तिथि से इसे शुरू करने के निर्देश दिए हैं। डॉ. प्रदीप वर्मा ने 3 अप्रैल 2025 को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर मनोहरपुर में महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की मांग की थी। जुलाई 2025 में मामले की ऑपरेशनल फिजिबिलिटी जांच के निर्देश दिए गए थे। उन्होंने कहा कि ठहराव से यात्रियों, श्रमिकों, व्यापारियों और विद्यार्थियों को सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र की औद्योगिक, व्यापारिक एवं आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड के निर्णय का स्वागत करते हुए डॉ. वर्मा के प्रति आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *