BREAKING NEWS
झारखंड चैंबर चुनाव में टीम मुकेश अग्रवाल की मजबूत दस्तक, 28 प्रत्याशी मैदान मेंटीम तुलसी: चैंबर चुनाव में टीम तुलसी पटेल ने तेज किया जनसंपर्क, व्यापारियों से मांगा समर्थननेतरहाट की नाशपाती को मिला बड़ा बाजार, संगठित खरीदारों से जुड़ रहीं महिला किसानसुदेश महतो ने बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से की शिष्टाचार मुलाकातडेढ़ साल में डुमरिया को मिली आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा, नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जनता को समर्पितचैंबर चुनाव की तस्वीर साफ, 84 नामांकन वैध; 3 सितंबर तक नाम वापसी का मौकाझारखंड चैंबर चुनाव में टीम मुकेश अग्रवाल की मजबूत दस्तक, 28 प्रत्याशी मैदान मेंटीम तुलसी: चैंबर चुनाव में टीम तुलसी पटेल ने तेज किया जनसंपर्क, व्यापारियों से मांगा समर्थननेतरहाट की नाशपाती को मिला बड़ा बाजार, संगठित खरीदारों से जुड़ रहीं महिला किसानसुदेश महतो ने बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से की शिष्टाचार मुलाकातडेढ़ साल में डुमरिया को मिली आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा, नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जनता को समर्पितचैंबर चुनाव की तस्वीर साफ, 84 नामांकन वैध; 3 सितंबर तक नाम वापसी का मौका
Uncategorized

माटी कला बोर्ड के पुनर्गठन की मांग, कुम्हार समाज ने विधायक उमाकांत रजक व श्वेता सिंह को सौंपा ज्ञापन

August 8, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

बोकारो: झारखंड में पारंपरिक माटी कला को संरक्षण देने और कुम्हार समाज के कारीगरों को रोजगार व आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग को लेकर कुम्हार समाज की ओर से चंदनक्यारी विधायक उमाकांत रजक एवं बोकारो विधायक श्वेता सिंह को ज्ञापन सौंपा गया।


ज्ञापन में कहा गया कि कुम्हार समाज प्राचीन काल से मिट्टी कला का संरक्षक रहा है। वर्तमान समय में औद्योगिकीकरण और आधुनिक तकनीक के बढ़ते प्रभाव के कारण पारंपरिक माटी कला संकट के दौर से गुजर रही है। घड़ा, सुराही, कुल्हड़, दीपक, खिलौने, पूजा सामग्री, मिट्टी के तवा, मूर्तियां सहित अन्य वस्तुएं बनाने वाले कारीगरों को आधुनिक प्रशिक्षण, उपकरण, ऋण, सब्सिडी और बाजार की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रही है।


समाज ने बताया कि झारखंड में करीब 32 लाख कुम्हार निवास करते हैं, जिनमें बड़ी संख्या पारंपरिक माटी कला से जुड़ी है। झारखंड माटी कला बोर्ड का कार्यकाल वर्ष 2020 में समाप्त होने के बाद अब तक पुनर्गठन नहीं हुआ है।


ज्ञापन के माध्यम से आगामी विधानसभा मानसून सत्र में माटी कला बोर्ड के पुनर्गठन, अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति तथा आवश्यक बजटीय प्रावधान करने की मांग सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाने का आग्रह विधायकों से किया गया।

इस अवसर पर अध्यक्ष शेखर प्रजापति, महामंत्री जीवन जगन्नाथ एवं कोषाध्यक्ष हीरालाल महतो सहित समाज के अन्य लोग मौजूद रहे।

← ‘कलांजलि’ प्रदर्शनी में छात्रों ने दिखाया नवाचार और रचनात्मकता का संगम सीसीएल कथारा क्षेत्र का निर्देश: स्वांग में अवैध कब्जे वाले क्वार्टर पर होगी सख्त कार्रवाई →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।