
बोकारो : मिथिला अकादमी पब्लिक स्कूल में डॉ. राधाकृष्णन सहोदय कॉम्प्लेक्स, बोकारो द्वारा आयोजित “माइलस्टोन 2026” का भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा थे।

समारोह में सहोदय कॉम्प्लेक्स के अध्यक्ष एवं चिन्मया विद्यालय के प्राचार्य सूरज शर्मा, सचिव डॉ. जी. एन. खान, उपाध्यक्ष विपुल कुमार सिंह, आमिर हुसैन, संयुक्त सचिव बी. रीना ठाकुर, मिथिला अकादमी के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार, सचिव दिलीप कुमार झा, प्राचार्य अमर प्रसाद, उप-प्राचार्य देव दुलाल मित्रा सहित विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य उपस्थित रहे।

सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यार्थियों ने दुर्गा गान और आकर्षक लोकनृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। प्राचार्य अमर प्रसाद ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सहोदय की शैक्षणिक यात्रा पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने विद्यार्थियों को लक्ष्य, अनुशासन और समय पालन का महत्व बताते हुए टीमवर्क को सफलता की कुंजी बताया। समारोह में करीब 150 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। अंत में सचिव डॉ. जी. एन. खान ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया।
Leave a Reply